🔳 नारेबाजी कर निकाला गुबार, कांग्रेस का पुतला आग के हवाले
🔳 नेता प्रतिपक्ष के दावों को दिया झूठा करार, जनता को ठगने का लगाया आरोप
🔳 राज्य गठन से अब तक विकास कार्यों का किया गुणगान
🔳 कालाढूंगी विधायक से माफी मांगने की उठाई मांग
🔳 गरमपानी में भी भड़के भाजपा मंडल कार्यकर्ता
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा की विधानसभा में बेतालघाट की योजनाओं को अपना बताने वाले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। भाजपा सरकार ने बेतालघाट के विकास को सैकड़ों योजनाओं को स्वीकृति दी है जिससे नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्टी घबरा गई है। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला आग के हवाले किया।
गुरुवार को बेतालघाट में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलिप सिंह बोहरा ने बीते रोज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के पुतला दहन की कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने कहा की सेठी पुल को भाजपा सरकार ने स्वीकृति दी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने क्षेत्र से विधायक रहते मनर्सा पंपिंग पेयजल योजना निर्माण, बारह हाईस्कूलों को उच्चीकृत कर इंटर कॉलेज बनाए गए। सैकड़ों किलोमीटर की सड़कें अस्तित्व में आई। ऐसे अनगिनत कार्य विधायक बंशीधर भगत ने बेतालघाट में करवाए। राज्य का निर्माण भी भाजपा शासनकाल में हुआ तथा विशेष राज्य का दर्जा दिया गया। कांग्रेस के नेता हमेशा राज्य निर्माण का विरोध करते रहे। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस की सरकार ने विशेष राज्य का दर्जा तक खत्म करने का काम किया। कांग्रेस ने बेतालघाट में विकास की जगह खनन कार्य करवाकर महज लोगों को दमा व टीबी का मरीज बनाने का काम किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शासनकाल में हुए एनएच व आपदा घोटाला को जोर-शोर से उठाकर जांच की मांग भी उठाई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, दयाल दरमाल, नंदी खुल्बे, चंपा जलाल, राजेंद्र सिंह जैडा, अखिलेश कुमार, बहादुर सिंह जलाल, आनंद सिंह जलाल, जगदीश नाथ, लक्ष्मण मेहरा, दीपक रिखाड़ी, पंकज जोशी, महेंद्र जैडा, कैलाश पंत, हेमू फुलारा, विमल नेगी, राधा जलाल, नीम बोहरा, किशन बुधोडी, नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

गरमपानी में भी भड़के भाजपाई

गरमपानी : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के बीच हुई तनातनी से नाराज भाजपा मंडल गरमपानी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। नेता प्रतिपक्ष का पुतला आग के हवाले किया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा की बेतालघाट में कांग्रेस शासनकाल में विकास की गति थमी रही जबकि भाजपा ने आमजन को लाभान्वित करने को कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतारी। कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में आमजन कांग्रेस को एक बार फिर हार का स्वाद चखाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, दीवान सिंह, विनोद ढौंडियाल, रमेश सुयाल, चंदन सिंह, भुवन जोशी, खीम सिंह, हिमांशु, भरत बोहरा आदि मौजूद रहे।