🔳 परिवार के सदस्यों ने बामुश्किल भागकर बचाई जान
🔳 मकान के अंदर रखा सामान मलबे में दबा
🔳 प्रभावित परिवार ने पड़ोसी के घर ली शरण
🔳 तल्ली सेठी ग्राम पंचायत के लदासी तोक की घटना
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के तल्ली सेठी ग्राम पंचायत के लदासी तोक में भारी बारिश व तेज हवा के बीच आवासीय भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। घर में मौजूद सदस्यों ने बामुश्किल भागकर जान बचाई। गनीमत रही की सभी लोग बाल बाल बच गए और बड़ी अनहोनी टल गई। ग्राम प्रधान ने प्रशासन को सूचना दे प्रभावित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है।
मौसम के एकाएक मिजाज बदलने वाले भारी बारिश तथा तेज हवा के बीच लदासी गांव में स्थानीय तिल नाथ के घर की छत क्षतिग्रस्त होने से अफरातफरी मच गई। छत क्षतिग्रस्त होने से घर में मौजूद तिल नाथ उनकी पत्नी व पौती दहशत में आ गए। तीनों ने बाहर की दौड़कर बामुश्किल जान बचाई। छत से गिरे मलबे से घर के अंदर रखा सामान भी दब गया। गनीमत रही की घर के लोग बाल-बाल बच गए और बड़ी अनहोनी टल गई। दहशत में आए परिवार को पड़ोसियों ने शरण दी है। ग्राम प्रधान प्रताप गोस्वामी के अनुसार प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है ताकि प्रभावित परिवार क्षतिग्रस्त छत को दुरुस्त कर घर के अंदर रह सके।
