🔳 पानी के सैंपल जांच को भेजें गए प्रयोगशाला
🔳 विभागीय कर्मियों ने मुख्य पेयजल टैंक का भी किया निरीक्षण
🔳 पीने के पानी से मिट्टी तेल की गंध से हरकत में आया जल संस्थान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में पीने के पानी से मिट्टी तेल की गंध का मामला सामने आने से जल संस्थान संस्थान हरकत में आ गया है। अवर अभियंता के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने मुख्य टैंक व बाजार क्षेत्र में लोगों के घरों में लगे नलों से पानी के नमूने एकत्र किए। अवर अभियंता के अनुसार सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
खैरना बाजार क्षेत्र में बीते शुक्रवार शाम जल संस्थान की पेयजल योजना से घरों में मिट्टी तेल की गंध युक्त पानी की आपूर्ति से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने एक दूसरे को सूचना दी तो कुछ और लोगों ने पानी से गंध की पुष्टि की। मजबूरी में लोगों ने प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोकर घर तक पहुंचाया। स्थानीय व्यापारी गोविंद सिंह नेगी ने मामले की सूचना जल संस्थान के कर्मचारियों को दी। सूचना से जल संस्थान के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। शुक्रवार को जल संस्थान के अवर अभियंता चेतन कुमार के निर्देश पर विभागीय टीम ने क्षेत्र में स्थित लोगों के घरों से पानी के सैंपल जुटाए। मुख्य टैंक में पहुंचकर जांच कर वहां से भी पानी के नमूने लिए। अवर अभियंता चेतन कुमार के अनुसार पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद असल स्थित स्पष्ट होगी।
