◾ दो लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया गया रैफर
◾ नेत्र विशेषज्ञों ने दिए आंखों की देखभाल के टिप्स
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
महिला सभागार गरमपानी में लगे विशेष नेत्र शिविर में 27 लोगों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। दो लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया। निशुल्क नेत्र शिविर लगाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने हल्द्वानी के चिकित्सकों का आभार जताया।
रविवार को महिला सभागार में शुभानु नेत्र अस्पताल हल्द्वानी के तत्वाधान में विशेष नेत्र शिविर लगा। आसपास के खैरना, मझेडा़, डोबा व आसपास के गांवों से करीब 27 लोग आंखों की जांच को पहुंचे। चिकित्सकों ने आंखों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। दो लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। नेत्र विशेषज्ञों ने लोगों को आंखों की देखभाल के टिप्स बताएं। ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी व क्षेत्रवासियों ने चिकित्सकों का आभार जताया। इस दौरान डा. डीबी तिवारी, पंकज सिंह बिष्ट, प्रिया नेगी, पप्पू सती, रोहित गिरी आदि मौजूद रहे।
