◾बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में सुना गया 100 एपिसोड
◾ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई विशेष व्यवस्था
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट तथा रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड उत्साह पूर्वक सुना गया। कार्यक्रम सुनने को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में विशेष व्यवस्था बनाई।
रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर बेतालघाट तथा रामगढ़ ब्लॉक के गांव में विशेष तैयारियां हुई। गांव के लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी मन की बात को गंभीरता से सुना। बेतालघाट ब्लॉक के जीआइसी धनियाकोट, बेतालघाट, सीम, पाडली, रातीघाट, गरमपानी, बारगल, तल्लाकोट, सिमलखा, लोहाली, उल्गौर, हली, हरतपा, कैंची निगलाट, गरजोली, डोबा, मझेडा़, खलाड़ तथा रामगढ़ ब्लॉक के रोलखेत, कुलगांव, पाथरी, सुयालबाड़ी, बंसगांव, पाथरी गांव में मन की बात कार्यक्रम सुना गया।प्यूडा़ गांव स्थित आरोही बल संसार विद्यालय में अभिभावकों, नौनिहालों व शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शिरकत की। टूनाकोट गांव में मंडल महामंत्री सुनील मेहरा की अगुवाई में कार्यक्रम को सुना गया। कार्यक्रम की सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, राकेश कपिल, उमेश बर्गली, भगवत सिंह, गोविंद सिंह नेगी, भुवन चंद, ललित मोहन, मदन सिंह मेहरा, मनोज कुमार, तारा सिंह, उमेश बर्गली, गोधन सिंह, लाभांशु सिंह, देवेंद्र बिष्ट आदि जुटे रहे।

error: Content is protected !!