◾किसान महोत्सव के तहत हुई कार्यशाला
◾ पंचायत प्रतिनिधियों ने किया लाभ उठाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर जैनोली क्षेत्र में किसान महोत्सव के तहत हुई कार्यशाला में किसानों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। अनुदान पर बीज व कृर्षि यंत्र वितरित किए गए। किसानों ने भी तमाम मुद्दे उठाए।
किसान महोत्सव के तहत हुई कार्यशाला की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जयपाल सिंह फर्त्याल ने की। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदीप बिष्ट तथा जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह फर्त्याल ने कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया। विभागीय अधिकारियों ने सरकार तथा विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को अन्न योजना, मृदा परीक्षण, कृषियंत्रीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामूहिक घेरबाड़, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना समेत कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को अनुदान पर बीज व कृर्षि यंत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानों ने भागीदारी कर तमाम मुद्दे उठाए। इस दौरान टीम प्रभारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी नितेश पुजारी, आनंद मेहरा, डा. प्रियंका, देवेंद्र सिंह, तरुण कुमार, विवेक पांडे, हर्षवर्धन, हरीश फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
