🔳 चिलियानौला स्थित अस्पताल में होगा निशुल्क आपरेशन
🔳 शिविर में 90 ग्रामीणों की हुई निशुल्क आंखों की जांच
🔳 आंखों को बिमारियों से बचाने को दी गई अहम जानकारियां
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुयालखेत क्षेत्र में लगे विशेष नेत्र शिविर में सोलह ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। ग्रामीणों को आंखों में होने वाली बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए। मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल को आंखों के लिए हानिकारक बताया गया।
गुरुवार को बाबा हैड़ाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला(रानीखेत)के तत्वावधान में रामगढ़ ब्लॉक के सुयालखेत क्षेत्र में लगे विशेष नेत्र शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे 90 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। सोलह ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें आपरेशन के लिए चिलियानौला स्थित अस्पताल रेफर किया गया। जहां सभी की आंखों का निःशुल्क आपरेशन किया जाएगा। नेत्र विशेषज्ञ डा. यशिका अधिकारी ने ग्रामीणों को आंखों को बिमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों की आंखों के लिए मोबाइल को घातक बताया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, नवीन आदि मौजूद रहे।