🔳 विधि विधान के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश
🔳 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 बारह नवंबर को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा खिचड़ी भंडारा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर कर्कटेश्वर महादेव भैरव मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना व विशेष मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाल माहौल भक्तिमय कर दिया। भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल कृष्णमय हो उठा।
गुरुवार को स्वामी विवेकानंद तपोस्थली के समीप कर्कटेश्वर महादेव भैरव मंदिर में प्रधान पुजारी ललित नैनवाल ने यजमानों से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। सुनियाकोट, काकड़ीघाट व नौगांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास भगवती प्रसाद जोशी ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। कहा की सच्चे मन से कथा श्रवण से तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर समिति पदाधिकारियों के अनुसार बारह नवंबर को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के खिचड़ी भंडारा लगेगा। इस दौरान कर्कटेश्वर मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष हरीश परिहार, जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल, ग्राम प्रधान सुनियाकोट राजेंद्र सिंह परिहार, पूर्व कोषाध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट, गणेश फर्त्याल, गोपाल सिंह कनवाल, नरेंद्र मोहन छिमवाल, नवीन नेगी, मोहन फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
