🔳 ग्रामीणों से विशेष अहतिआत बरतने का किया गया आह्वान
🔳 गतिविधियों पर निगरानी को ट्रैप कैमरे किए जा रहे स्थापित
🔳 बच्चों का विशेष ध्यान रखने तथा बेवजह घरों से बाहर न निकलने का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के सुयालबाडी क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही तेज होने से हरकत में आए वन विभाग ने विशेष चेतावनी जारी कर क्षेत्रवासियों को अहतिआत बरतने का आह्वान किया है साथ ही गुलदार की गतिविधियों की निगरानी को ट्रैप कैमरे स्थापित करने का कार्य भी शुरु कर दिया है।
सुयालबाड़ी क्षेत्र में गुलदार की घुसपैठ से क्षेत्र को लोग दहशत में हैं। गुलदार के आबादी के नजदीक से पहुंचने से बड़ी घटना का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। गुलदार की आवाजाही तेज होने से उत्तरी गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने विशेष चेतावनी जारी कर लोगों से अहतिहात बरतने की अपील की है। क्षेत्रवासियों से आवासीय परिसर व गौशाला के आसपास झाड़ियों का कटान करने, समुचित रोशनी की व्यवस्था के साथ ही बेवजह घरों से बाहर न निकलने, समूह में आवाजाही तथा बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की है। स्कूली बच्चों को भी निगरानी में स्कूल छोड़ने व लाने का आह्वान किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने को ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों से भी सतर्कता बरतने का आह्वान किया गया है।