◾खैरना टीआरसी में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
◾परिसर में पौधे रोप लिया गया देखभाल व सुरक्षा का संकल्प
◾केएमवीएन से दी जाने वाली सुविधाओं की भी दी गई जानकारी
◾ काकड़ीघाट में भी रही स्थापना दिवस की धूम

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना स्थित पर्यटक आवास गृह में कुमाऊं मंडल विकास निगम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। परिसर में विभिन्न प्रजाती के पौधे रोपित कर सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया गया। प्रबंधक पारस सत्यवली ने कहा की पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कर्मचारी प्रतिबद्ध है।

सोमवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पहली बार केएमवीएन का स्थापना दिवस मनाया गया। खैरना स्थित पर्यटक आवास गृह में स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रबंधक पारस सत्यवली के नेतृत्व में कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजाती के पौधे रोपित किए। विशेष सफाई अभियान चला आसपास के लोगो को जागरूक भी किया गया। प्रबंधक पारस सत्यवली ने निगम से पर्यटकों को दी जाने वाली सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। कहा की पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही कर्मचारियों का ध्येय है। इस दौरान तेज प्रकाश, महेंद्र, सुंदर, धना देवी, ललित, लता जोशी, बिशन आर्या आदि मौजूद रहे। इधर काकड़ीघाट में भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। केएमवीएन कर्मियों ने कर्कटेश्वर मंदिर समिति सदस्यों के साथ मिलकर विशेष पौधरोपण अभियान चलाया।