🔳 हजारों भक्तों ने टेका बाबा के दर पर मत्था
🔳 सुबह से शाम तक लगी रही श्रदालुओं की कतार
🔳 वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर लगी रही वाहनों की कतार
🔳 पुलिस कर्मी रहे मुस्तैद, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में बहाया पसीना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौरी के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। सुबह से ही मंदिर के मुख्य द्वार हाईवे तक बाबा भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर समिति सदस्य व कैंची पुलिस की टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही। वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही।
शनिवार को कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह तकरीबन चार बजे से ही बाबा भक्त मंदिर पहुंचने शुरु हो गए। मंदिर के कपाट खुलने के बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर पर मत्था टेका। दिन चढ़ने के साथ ही श्रदालुओं की संख्या हजारों में पहुंच गई। बाबा भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। देर शाम तक धाम में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बाबा नीम करौरी व सिद्धी मां के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने व कई जगह पर्यटकों के वाहनों के बेतरतीब ढंग से पार्क किए जाने से यातायात व्यवस्था में व्यवधान हुआ। हालांकि भवाली, कैंची पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी रही।
