🔳ग्राम पंचायत की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा
🔳सर्वसम्मति से पास किए गए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव
🔳विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान
🔳आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में हुई ग्राम पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किए गए। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान इंदु जीना ने ग्रामीण विकास को एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
सोमवार को सिरसा गांव में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्राम पंचायत में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। ग्रामीणों के वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, किसान पेंशन आदि के फार्म भरे गए। जल जीवन मिशन योजना के कार्यों पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कई समस्याएं उठा समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान इंदु जीना ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। गांव के विकास को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पूजा मेहरा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने को ईमानदारी से मतदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान कुबेर सिंह जीना, नारायण सिंह, कुंदन सिंह, आशा जीना, विमला देवी, रोहित सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, कैलाश जीना, बालम सिंह, बालमुकुंद सिंह जीना आदि मौजूद रहे।




