🔳कोसी व शिप्रा नदी के संगम तट पर हुई अंत्येष्टि
🔳विधानसभा चुनाव में खुद चलकर पहुंची थी मतदान केंद्र
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ गांव निवासी 105 वर्षीय आमा का निधन हो गया। आमा पिछले कुछ दिनों से बिमार थी। खैरना स्थित कोसी व शिप्रा नदी के संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। विभिन्न गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने आमा को श्रद्धांजलि दी।

बेतालघाट ब्लॉक की सबसे बुजुर्ग महिलाओं में सोमवार हंसी देवी पत्नी हयात सिंह का सोमवार को निधन हो गया। 105 वर्षीय हंसी देवी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। सोमवार को उन्होंने बजेडी़ गांव स्थित आवास में अंतिम सांस ली। गांव की सबसे बुजुर्ग महिला के निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार आमा ने बीते विधानसभा चुनाव में घर से मतदान केंद्र तक पैदल चलकर मतदान भी किया था। ग्रामीणों के अनुसार हंसी आमा गांव की प्रिय थी। घर से शमशान घाट को निकली आम की अंतिम यात्रा में गांव के सैकड़ो लोग शामिल हुए। कोसी व शिप्रा नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारी व ग्रामीणों ने बुजुर्ग आमा को श्रद्धांजलि दी। आमा अपने पीछे विवाहित पुत्र, बहू, तीन पुत्रियां व नाती पौतो का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

error: Content is protected !!