🔳ग्राम संगठन की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
🔳महिला समूह का गठन कर सौंपी गई जिम्मेदारियां
🔳स्वरोजगार के लिए शुरु किए जाएंगे कई कार्य
🔳पाडली गांव में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के पाडली गांव में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। स्वरोजगार से जुड़ने को समूह का गठन किया गया। सर्वसम्मति से महिलाओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। तय हुआ की गांव में जनहित से जुड़े कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की जाएगी।
सोमवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे पाडली गांव में नीमा भट्ट की अध्यक्षता में ग्राम संगठन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में गांव की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। तय हुआ की समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को भी विभिन्न कार्य किए जाएंगे। नीमा भट्ट ने कहा की स्वरोजगार से जुड़ गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक के दौरान महिला समूह का गठन कर महिलाओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। सर्वसम्मति से तय हुआ की स्वरोजगार से जुड़ने को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गांव में प्रशिक्षण शिविर लगाए जाने को पत्राचार भी किया जायेगा। बैठक में मतदाता जागरुकता अभियान चला लोगों को जागरुक करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान अनिता जोशी, नीमा जोशी, पार्वती भट्ट, आशा जोशी, गंगा पड़लिया, रमा भंडारी, पूनम, ललिता, दीपा, उमा, कमला, भावना मौजूद रहे।

error: Content is protected !!