🔳 मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा पहुंचा विद्यार्थियों का दल
🔳 नीम करौरी आश्रम में पूजा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत किया शैक्षिक भ्रमण
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान के विद्यार्थियों के दल ने पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा का भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। बाद में विद्यार्थियों ने काकड़ीघाट स्थित नीम करौरी आश्रम पहुंचकर देश प्रदेश के सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की।
मंगलवार को विद्यालय के छठी से दसवीं तक के 106 विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण दल को प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों के दल ने मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा पहुंचकर तारामंडल, जलवायु परिवर्तन, आयुर्वेद व फन साइंस पर आधारित गैलरी व साइंस पार्क का भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। शैक्षिक भ्रमण प्रभारी भूपेंद्र कुमार व विज्ञान शिक्षिका ऐश्वर्या ने विद्यार्थियों को विज्ञान की तमाम बारिकियों व दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले सिद्धांतों को मानसखंड विज्ञान केंद्र में विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों ने नीम करौरी आश्रम काकड़ीघाट पहुंचकर बाबा की लीलाओं की जानकारी भी जुटाई। इस दौरान ललित मोहन जोशी, अजीत सिंह, वत्सला टोलिया, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।