🔳 नियमित कूड़ा वाहन उपलब्ध न होने पर जताई नाराजगी
🔳 समुचित शुल्क देने के बावजूद अनदेखी का लगाया आरोप
🔳 कूड़ा न उठने से दुकानों व घरों में लगने लगा ढेर
🔳 व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में कूड़ा वाहन के नियमित न पहुंचने से व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की समुचित शुल्क देने के बावजूद व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पा रहा। दो टूक कहा की यदि क्षेत्र की उपेक्षा की गई तो फिर जिला पंचायत के खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ा वाहन की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए बकायदा व्यापारी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी करते हैं पर कूड़ा वाहन की नियमित सेवा उपलब्ध न होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। कूड़ा वाहन के नियमित क्षेत्र में न आने से दुकानों व घरों में ही कूड़ा एकत्र हो जा रहा है। जिससे दुर्गंध उठने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है की कूड़ा वाहन के नियमित न पहुंचने से व्यवस्था बिगड़ जा रही है। समुचित शुल्क देने के बावजूद सुविधा का लाभ न मिलने पर भी गहरी नाराजगी जताई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल गरमपानी ईकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी, खैरना ईकाई के गजेन्द्र सिंह नेगी, बिशन सिंह जंतवाल, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, कैलाश बुधलाकोटी, फिरोज अहमद, गौरव पंत, कुबेर सिंह, प्रकाश जोशी आदि ने व्यवस्था दुरुस्त कर बाजार क्षेत्र के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।