🔳 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर मत्था टेक किया हनुमान चालीसा पाठ
🔳 नीब करौरी के जयकारों से गुंजायमान हुआ धाम
🔳 मंदिर प्रबंधन व पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए बनाई विशेष व्यवस्था
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी के दर पर मत्था टेक सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। बाबा के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
गुरुवार को सुप्रसिद्ध कैंची धाम में आश्रम के कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। कपाट खुलने व आरती के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर आश्रम में प्रवेश किया। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ते ही चली गई। कई बार आश्रम से हाईवे तक बाबा भक्तों की कतार लगी। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ मंदिर में प्रवेश किया। हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। शाम तक आश्रम में भारी भीड़ जुटी रही। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख आश्रम प्रबंधन व पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था बनाई ताकी बाबा भक्तों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
