🔳 चार वर्ष बाद भी योजना का कार्य लंबित होने पर जताया रोष
🔳 लगातार वादाखिलाफी का आरोप लगा जताया रोष
🔳 एसडीएम को पत्र भेज आंदोलन का किया ऐलान
🔳 बहुप्रतीक्षित बयेडी पंपिंग पेयजल योजना का मामला
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बहुप्रतीक्षित बयेडी पंपिंग पेयजल योजना का कार्य चार वर्ष बाद भी पूर्ण न होने व कई जगह किए गए कार्यों में अनियमितता होने से अब पंचायत प्रतिनिधियों का सब्र जवाब दे गया है। योजना से अब तक लाभ न मिल पाने व लगातार वादाखिलाफी पर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पारा चढ़ गया है‌। पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम को हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेज जल्द आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
वर्ष 2022 में लगभग 17 करोड रुपये की भारी-भरकम लागत से तीस से अधिक गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने को बयेडी पंपिंग पेयजल योजना का कार्य शुरु किया गया। ग्रामीणों को उम्मीद थी की योजना से गांवों में पानी का सूखा खत्म हो जाएगा पर आज तक योजना अधर में लटके होने से गांवों के लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। चार वर्ष का लंबा समय बीतने के बावजूद योजना कार्य अधूरा पड़े होने से तमाम गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी ग़ौरी प्रभात को ज्ञापन भेज रोष जताया है। आरोप लगाया की गांवों के लोग कई बार योजना से आपूर्ति शुरु किए जाने की मांग उठा चुके हैं पर लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं पर धरातल में आज तक योजना का कार्य अधूरा है। आरोप लगाया की जिन गांवों में कार्य हुआ भी वह भी मानकों के विपरित है‌। पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों के लोगों के हितों से खिलवाड़ किए जाने पर गहरी नाराजगी भी व्यक्त की है। कहा है कि यदि जल्द योजना का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो गांवों के लोगों को साथ लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया जाएगा। ज्ञापन में ग्राम प्रधान मंडलकोट दीपा नेगी, प्रधान मुसोली सुमन, प्रधान हिडा़म मनीषा, प्रधान विशालकोट नीमा देवी, प्रधान बयेडी दीप चंद्र, प्रधान लछीना पूजा नेगी, सुनील मेहरा आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *