🔳 नवरात्र के पहले दिन मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
🔳 विशेष मंत्रोच्चार के साथ सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना
🔳 कई गांवों में रामलीला मंचन का भी हुआ श्रीगणेश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

नवरात्र शुरु होने के साथ ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। मंदिरों को विशेष रुप से सजाया गया है।
सोमवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम, सालडी देवी, नवदुर्गा व शांति मंदिर तथा बेतालघाट स्थित दुर्गापुरी धाम में विशेष पूजा अर्चना हुई। माता भक्तों ने परिवार समेत मंदिरों में मत्था टेका। दूर दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। धर्माचार्यों ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के बीच सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। मंदिर समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं बनाई। मंदिरों को भी फूलों व बिजली की मालाओं से विशेष रुप से सजाया गया। कई गांवो में नवरात्र के पहले दिन से ही रामलीला मंचन का श्रीगणेश भी हो गया।

error: Content is protected !!