🔳 बेतालघाट के व्यापारियों ने पत्र भेज लगाई गुहार
🔳 महीने में एक दिन सचल वाहन से अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था पर दिया जोर
🔳 क्षेत्रवासियों को काफि हद तक राहत मिलने की जताई उम्मीद
🔳 गर्भवती महिलाओं व क्षेत्रवासियों को दूरदराज रुख करना बन चुकी मजबूरी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने तक सप्ताह में एक दिन बाल, हड्डी व स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध कराने तथा महिने में एक दिन सचल वाहन के जरिए अल्ट्रासाउंड सेवा की की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के व्यापारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को हस्ताक्षर युक्त पत्र भेज तत्काल व्यवस्था किए जाने पर जोर दिया है ताकी क्षेत्र के लोगों व गर्भवती महिलाओं को दूरदराज रुख न करना पड़े।
तमाम गांवों के मध्य में बसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में सुविधाओं की मांग को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश पंत को पत्र भेज अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। पत्र के माध्यम से बताया की बीतो दिनों सेवा पखवाड़े के तहत लगे शिविर से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभ मिला। ऐसे ही जब तक सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं होती तब तक स्त्री, बाल व हड्डी रोग विशेषज्ञ को सप्ताह में एक दिन बेतालघाट भेजने की व्यवस्था बनाए जाने की मांग उठाई है। साथ ही सचल वाहन से महीने में एक दिन अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया है। बताया की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को कुछ हद तक राहत मिल सकेगी तथा हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, बरेली आदि शहरों के महंगे इलाज से भी निजात मिलेगी। पत्र में व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी, संरक्षक बालम सिंह बोहरा, नवीन चमकनी, लीलाधर जोशी, चंदन बोहरा, गोपाल सिंह, प्रमोद पडियार, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह, पप्पू जैडा, भुवन चंद्र, शेखर, भारत, गणेश दत्त, पृथ्वी पाल, सूरज, माया डोर्बी, दीपा भंडारी, नवीन पांडे, जीवन वर्मा, जीवन गोस्वामी, रणजीत, उमेश, हेमंत, योगेश, कैलाश करगेती, चंदन गोस्वामी आदि व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।




