= सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद एक को किया गया हायर सेंटर रेफर
= बदहाल हाईवे पर तेजी से बढ़ रहा दुर्घटनाओं का ग्राफ
(((हरीश चंद्र/पंकज नेगी/विजय रौतेला की रिपोर्ट)))
बदहाल अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बाइक सवार रपट कर चोटिल हो गए। आपातकालीन 108 सेवा की मदद से दोनों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
बदहाल अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है। शुक्रवार को दिल्ली निवासी सुमित व राजेंद्र हल्द्वानी में रहने वाले अपने मामा के घर से बाईक यूके04 टी 2747 से कैंची क्षेत्र को रवाना हुए। कैंची क्षेत्र में दोनो सैर सपाटे को रानीखेत के लिए रवाना हुए। हाईवे पर पाडली के समीप पहुंचे ही थे की खस्ताहाल सड़क पर बाइक असंतुलित होकर रपट गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को हाईवे से उठाया। आपातकालीन 108 सेवा को सूचना दी गई। आपातकालीन 108 सेवा से दोनों युवकों को सीएचसी गरमपानी ले जाया गया जहां से एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने बदहाल हाईवे को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
