◾ बाबा नीम करौली आश्रम काकड़ीघाट में रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु
◾ भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे बांधा समां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में विधि विधान से शुरु हुए श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समां बांधा। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
शुक्रवार को बाबा नीम करौली आश्रम काकड़ीघाट में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सुनने आसपास के क्षेत्रों से सैंकड़ों बाबा भक्त आश्रम पहुंचे। धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास आचार्य श्री पद्म उपाध्याय ने कथा पाठ किया। भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। कहा की भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों का विशेष ध्यान रखते हैं। भक्त भगवान श्रीकृष्ण को सच्चे मन से याद करें तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से हमेशा जरुरतमंदों की मदद का आह्वान किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा श्रवण को आसपास के सुयालबाडी़, नैनीपुल, लोहाली, गरमपानी, खैरना, जौरासी, भवाली, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी से भी बाबा भक्तों का सैलाब उमड़ा। दो मई को महाआरती व पूर्णाआहुती के साथ कथा का पारायण होगा। मंदिर समिति से जुड़े सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




