🔳पैट्रोलियम पदार्थो के वाहनों के न पहुंचने से गहराया संकट
🔳कठोर नियम थोपे जाने से हड़ताल का दिखा असर
🔳आंदोलन समाप्त न होने तक परेशानी बढ़ने का अंदेशा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध का असर कोसी घाटी में भी दिखाई दिया। वाहन चालकों के हड़ताल में होने से पैट्रोलियम पदार्थ के वाहन पहाड़ नहीं चढ़ सके जिस कारण गरमपानी व सुयालबाड़ी व बेतालघाट में स्थित पेट्रोल पंप सूख गए है। पैट्रोल डीजल न होने से अधिकाश निजी व टैक्सी वाहनों के चक्के थम गए।

केंद्र सरकार के हिट एंड के मामले में सजा व जुर्माने का नियम थोपे जाने के बाद वाहन चालकों के हड़ताल में चले जाने से अब पहाड़ में अति आवश्यक सेवाएं प्रभावित होने लगी है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी व सुयालबाड़ी तथा बेतालघाट स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल व डीजल का संकट गहरा गया है। सुबह से ही लोग पेट्रोल – डीजल के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे पर तेल उपलब्ध न होने से लोग मायूस रहे। टैक्सी व निजी वाहनों के चक्के थम गए‌ नव वर्ष का जश्न मनाने पहाड़ पहुंचे पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल खत्म होने तक अभी संकट बने रहने का अंदेशा है।

error: Content is protected !!