🔳 आरटीआई कार्यकर्ता ने कुमाऊं आयुक्त कार्यालय में सौंपा पत्र
🔳 कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर मिलीभगत का लगाया आरोप
🔳 बरसाती नाले में अवैध खनन से बड़े नुकसान का जताया अंदेशा
🔳 खनन तस्करी पर भी सख्ती से अंकुश लगाने पर दिया जोर
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के ज्योग्याडी ग्राम पंचायत के जजूला तोक में सरकारी धनराशि से किए जा रहे विकास कार्यों में गुणवताविहीन निर्माण सामग्री लगाए जाने तथा समीपवर्ती बरसाती नाले में अवैध खदान की शिकायत कुमाऊं आयुक्त कार्यालय तक पहुंच गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया की कई बार विभागीय अधिकारियों व सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो जिससे खनन तस्करों के हौसले बुलंद हो चुके हैं।
धनियाकोट गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने नैनीताल स्थित कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के कार्यालय में शिकायतीपत्र देकर ज्योग्याडी ग्राम पंचायत के जजूला तोक में सरकारी बजट से किए जा रहे कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा जांच की मांग उठाई है। आरटीआई कार्यकर्ता ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया है कि निर्माण कार्यों में समीपवर्ती बरसाती नाले से घटिया रेत लाकर इस्तेमाल की जा रही है। बरसाती नाले में जगह जगह अवैध खनन कर उपखनिज व पत्थर की तस्करी कर बिल्डरों को बेचा जा रहा है। आरोप लगाया की सरकार को लगातार राजस्व की चपत लगाई जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं। मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। कृपाल सिंह मेहरा ने मामले में कार्रवाई किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
