🔳 सुप्रसिद्ध पार्श्व व सूफी गायक ने टेका बाबा के दर पर मत्था
🔳 मंदिर प्रबंधक से लंबी चर्चा कर जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 प्रसिद्ध गायक के पहुंचने पर प्रशंसकों का लगा जमावड़ा
🔳 कैलाश ने भी नहीं किया प्रशंसकों को निराश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बाबा नीम करौरी के भक्तों में अब भारतीय पार्श्व, सूफी गायक व संगीतकार कैलाश खैर का नाम भी शामिल हो गया है। कैंची धाम पहुंचे कैलाश ने बाबा के दर पर मत्था टेक सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। लगभग एक घंटे से भी अधिक समय तक आश्रम में रुककर बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। प्रसिद्ध गायक के पहुंचने की सूचना पर आश्रम के मुख्य गेट पर प्रशंसकों का भी जमावड़ा लग गया ‌
देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में यूं तो रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाबा भक्तों में फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग से लेकर कई खेल व राजनीति से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं। बुधवार को बाबा नीम करौरी के भक्तों में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर का नाम भी शामिल हो गया। कैलाश अपने दो पारिवारिक सदस्यों के साथ बेहद सादगी से कैंची आश्रम पहुंचे। बाबा के दर पर मत्था टेका। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने तकरीबन घंटेभर बाबा की लीलाओं के संबंध में जाना। कहा की बाबा के आर्शीवाद से ही उन्हें कैंची धाम पहुंचने का सौभाग्य मिला है। मंदिर प्रबंधक ने प्रसिद्ध गायक को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बाबा पर आधारित दो पुस्तकें भी भेंट की। अपनी गायकी से रंग जमा देने वाले प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के आश्रम पहुंचने की सूचना पर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आश्रम के मुख्य गेट में प्रशंसक इकठ्ठा हो गए। कैलाश खेर ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। प्रशंसकों से बेहद आत्मीयता से मुलाकात के बाद वह गंतव्य को रवाना हो गए।