🔳लहुलुहान हालत में बालिका को पहुंचाया गया अस्पताल
🔳सिर व पीठ पर गहरे जख्म के निशान
🔳सप्ताह भर में सात नौनिहालों का घायल कर चुके बंदर
🔳ग्रामीणों ने उठाई बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के बादरकोट गांव में कटखने बंदरों का झुंड स्कूल जा रही बालिका पर छपट गया। ग्रामीणों ने हो हल्ला कर बामुश्किल बालिका को बंदरो के चंगुल से छुड़वाया। गंभीर रुप से घायल हो चुकी बालिका को लहुलुहान हालत में उपचार के लिए धनियाकोट स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। लगातार बढ़ रहे बंदरों के आंतक से गांव के बाशिंदे खौफजदा हैं।
सोमवार को बादरकोट गांव निवासी बबीता जलाल रोज की तरह सुबह गांव से जीआइसी धनियाकोट को रवाना हुई। बबीता घर से कुछ दूर पहुंची ही थी की एकाएक बंदरों का झुंड ने बबीता पर हमला कर दिया। बंदरो के झपटने से बबीता जमीन में जा गिरी। बंदरो ने उसके सिर व पीठ पर नाखून गड़ा दिए। बबीता को बंदरो से घिरा देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हो हल्ला कर बामुश्किल उसे बंदरों के चंगुल से छुड़वाया। लहुलुहान हालत में बबीता को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनियाकोट पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बालिका का उपचार किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाभाशु सिंह व दीवान सिंह के अनुसार कटखने बंदरों का आंतक लगातार बढ़ाता ही जा रहा है। सप्ताह भर में करीब एक दर्जन से भी ज्यादा नौनिहालों को कटखने बंदर घायल हो चुके हैं। बंदर लोगों को काटने दौड़ रहे हैं जिससे अनहोनी का अंदेशा भी बना हुआ है। आरोप लगाया की बाहरी क्षेत्रों से लाकर भी बंदर गांव में छोड़े जा रहे हैं जिससे बंदरों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बंदरों के बढ़ते आंतक से निजात दिलाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।




