🔳 तीन वर्षों से ध्वस्त पड़ी है सड़क पर नहीं ली जा रही सुध
🔳 जिम्मेदार अलाप रहे प्रस्ताव भेजने राग
🔳 विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का चढ़ने लगा है पारा
🔳 लोक निर्माण विभाग पर लगाया लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप

[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी की पहाड़ी के ठिक नीचे आपदा से ध्वस्त सड़क पर दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ने के बावजूद जिम्मेदारों के सुध न लिए जाने से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा रोष जताया है। आरोप लगाया की महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे पर पर्यटक व यात्री जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके है पर जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही।

तीन वर्ष पूर्व आपदा से खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी की पहाड़ी के ठिक नीचे करीब दो सौ मीटर दायरे में सड़क ध्वस्त होने के बावजूद आज तक विभागीय अधिकारियों के सुध न लेने से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल व क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति पदाधिकारियों व सदस्यों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। संगठन के खैरना ईकाई अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी व बिशन सिंह जंतवाल ने आरोप लगाया की लगातार खतरा बढ़ता ही जा रहा है। आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है पर लोक निर्माण विभाग अनदेखी पर आमादा है। विभागीय अधिकारी प्रस्ताव भेजने की बात कहकर इतिश्री कर रहे हैं। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, मनीष तिवारी के अनुसार कई बार सड़क की मरम्मत व खतरा टालने की मांग भी उठाई जा चुकी है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। व्यापार मंडल प्रभारी कृपाल राम, आंनद सिंह, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत फिरोज अहमद, गोविंद सिंह नेगी ने दो टूक चेताया है की यदि समय रहते सुरक्षित आवाजाही को ठोस उपाय नहीं किए गए तो कभी भी बड़ी दुर्घटना सामने आ सकती है।