🔳विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया नौनिहालों ने दम
🔳चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षित आर्या बने विजेता
🔳समूह गान व नृत्य में भी नौनिहालों ने की बढ़ चढ़ कर भागीदारी
🔳विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरुस्कृत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में बैग लैस डे कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षित आर्या विजेता बनी। अन्य प्रतियोगिताओं में भी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शिक्षक व कवि राजकुमार भंडारी ने हास्य कविताओं की प्रस्तुति से विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में बैग लैस डे मनाया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। खो खो, चित्रकला व क्वीज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़कर भागीदारी की‌। चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षित आर्या पहले, अबू बकर दूसरे व दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे। प्रीति भंडारी, कमला मेहरा, भूमिका भंडारी, गीतांजलि, ममता, आकांक्षा व शिवानी ने सामूहिक नृत्य की दमदार प्रस्तुति दी। लक्ष्य व कविता व करन ने काव्य पाठ किया। दिन भर मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम मची रही। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। शिक्षक व कवि राजकुमार भंडारी ने बैग लैस डे कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दी। हास्य कविताओं से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को खुब हंसाया। इस दौरान संजय शर्मा, अल्ताफ शाह, दिलिप फर्त्याल, शमशेर सिंह, पीएन बुधौडी, भुवन चंद्र, राजपाल सिंह, सत्यदेव, कुसुम पाल, अमिता जोशी आदि मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!