🔳अधिकारियों पर लगाया एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल पल्ला झाड़ने का आरोप
🔳भीषण गर्मी में दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर हुए ग्रामीण
🔳सीएचसी गरमपानी में भी भी पड़ा पानी का अकाल
🔳चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों के भी सूख रहे हलक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गांव व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से तमाम परेशानियां खड़ी हो गई है। एक ओर जहां डोबा गांव के बाशिंदे भीषण गर्मी में दूरदराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हो चुके है‌ तो वहीं सीएचसी गरमपानी में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों को बूंद बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है।
गर्मीयों की शुरुआत में ही गांवों में पानी को हाहाकार मच गया है‌। गांवों में समुचित पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समीपवर्ती डोबा गांव में एक सप्ताह से भी अधिक समय से गांव के बाशिंदों पानी उपलब्ध नहीं है पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जल संस्थान के अधिकारी जल निगम तो जल निगम के अधिकारी जल संस्थान पर जिम्मेदारी डाल पल्ला झाड़ दें रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने करोड़ों रुपये से बनी मझेडा़ – ब्यासी पंपिंग पेयजल योजना व गांव की पुरानी योजना से भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान कमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा बिष्ट, पूर्व प्रधान आनंद सिंह, हरेंद्र सिंह, दीप चंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, चंदन सिंह आदि ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। आरोप लगाया की विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये की मझेडा़ – ब्यासी पंपिंग पेयजल योजना से भी पानी नहीं मिल रहा। क्षेत्रवासियों ने जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है। इधर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सीएचसी गरमपानी में भी पानी का अकाल पड़ चुका है। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों तक को बूंद बूंद पानी को मोहताज होना पड़ रहा है। खैरना बाजार क्षेत्र में भी लोगों को समुचित पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। व्यापारी नेताओं ने जल संस्थान के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा की लंबे समय से पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त न कर अधिकारी अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर तहसील कोश्या कुटोली में धरना दिया जाएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत के अनुसार जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!