🔳 खेतों की हालत देख गांव के किसान हुए मायूस
🔳 ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बाद अब जंगली जानवर बने आफत
🔳 क्षेत्रवासियों ने किसानों को मुआवजा देने की उठाई मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के बुधलाकोट गांव के ठेलका तोक में जंगली सूअरों ने टमाटर व आलू के खेत रौंद उपज को बर्बाद कर डाला। सुबह किसान खेत की हालत देख मायूस हो गए। अंधड़, ओलावृष्टि से नुकसान के बाद अब जंगली जानवरों के आंतक से किसानों किसान चिंतित हो उठे हैं।
अंधड़ व ओलावृष्टि से नुकसान की भरभाई भी नहीं हो सकी थी की अब जंगली सूअर किसानों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। बुधलाकोट ग्राम पंचायत के ठेलका तोक में जंगली सूअरों का आंतक सिर चढ़कर बोल रहा है। जंगली सूअर खेतीबाड़ी के लिए अभिषाप बन गए हैं। बीते रोज जंगली सूअरों के झुंड ने आलू व टमाटर के खेतों को रौंद उपज को तहस नहस कर डाला। सुबह किसान जब खेतों में पहुंचे तो खेतों की हालत देख परेशान हो गए। स्थानीय चंदशेखर बुधलाकोट के अनुसार लगातार नुकसान से अब खेतीबाड़ी से मोहभंग होता जा रहा है। ग्रामीणों ने किसानों को क्षति का मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग उठा जंगली जानवरों का आंतक रोकने पर भी जोर दिया है।
