◾ सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह के तहत बेतालघाट व सुयालबाड़ी में चला अभियान
◾ क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने का भी किया गया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। बाद में सह भोज कार्यक्रम भी हुआ। लोगों से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास में कार्य करने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बेतालघाट धीरज मेहरा के नेतृत्व में सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह के तहत सीएचसी बेतालघाट के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गंदगी इकठ्ठा कर निस्तारण किया गया। लोगों से क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की गई। बाद में सहभोज कार्यक्रम किया गया जिसमें आसपास के लोगों ने भागीदारी की। इस दौरान मंडल महामंत्री मनोज पडलिया, तारा भंडारी, प्रवीण पडलिया, प्रेम सिंह, प्रेम बुधोडी, हरीश पांडे आदि मौजूद रहे। इधर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गरमपानी मदन सिंह मेहरा के नेतृत्व में भी अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुयालबाडी़ क्षेत्र में विशेष अभियान चला गंदगी का निस्तारण किया गया। लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने से तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। बाद में सहभोज कार्यक्रम हुआ। इस दौरान संतोष मंगच्वाडी, कमल नेगी, अजय कुमार, सोनू, रोहित पिनारी, पीयूष, भानु, अनिल, ललित, नितिन, योगेश आदि मौजूद रहे।