🔳 बाल बाल बचे वाहन सवार, बड़ा हादसा टला
🔳 दुर्घटना से रातीघाट क्षेत्र में दिनभर लगता रहा जाम
🔳 वाहनों के हटने के बाद बामुश्किल दुरुस्त हुई व्यवस्था
🔳 व्यवस्था में सुधार के बाद लोगों नै ली राहत की सांस
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में दो वाहनों की आमने सामने भिड़ंत से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की वाहन सवार मामूली रुप से चोटिल हुए और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के घंटों तक हाईवे के बीचोंबीच रहने से दिन भर यातायात प्रभावित रहा। दोनों और वाहनों की कतार लगती रही। दोपहर बाद बामुश्किल यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकी।
सोमवार को हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में तीखे मोड पर हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहे कैंटर व धारचूला से हल्द्वानी की ओर आ रहे ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। वाहनों के टकराने की जोरदार आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय व्यापारियों ने मौके पर पहुंच वाहनों के अंदर से वाहन चालकों व अन्य सवारों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही वाहन सवार मामूली रुप से चोटील हुए और बड़ी अनहोनी टल गई। वाहनों के हाईवे के बीचोंबीच दुर्घटना से यातायात भी प्रभावित हो गया। बामुश्किल वन वे आवाजाही लायक रास्ते से एक एक कर वाहन आवाजाही करते रहे। दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक परेशान रहे। दोपहर बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के हटने के बाद बामुश्किल यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकी।




