🔳खैरना पुलिस की टीम ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान
🔳रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर किए आठ चालकों के चालान
🔳नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
🔳 पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

खैरना चौराहे से प्राइवेट वाहनों में यात्री ढोने के मामले में चौकी खैरना पुलिस की टीम ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर आठ वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला। वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी की यदि नियमों का उल्लघंन हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना चौराहे से तमाम गांवों को टैक्सियों का संचालन किया जाता है। पिछले कुछ समय से प्राइवेट वाहनों में यात्री ढोने से टैक्सी संचालकों का कार्य ठप हो चुका है। तमाम टैक्स अदा करने के बाद टैक्सी संचालकों का कार्य प्रभावित होने से आर्थिक स्थिति भी बिगड़ते जा रही है। दूसरी ओर प्राइवेट वाहन चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाने को आमादा है। मामला जोर शोर से उठने के बाद चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने मय टीम रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मानक से अधिक यात्री बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने तथा अधूरे कागजात वाहन दौड़ाने पर आठ वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला। नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। चेतावनी दी की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एएसआई गिरिश चंद्र टम्टा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!