🔳हाइटेंशन लाइन पर कार्य कर रहे युवक के छिटकने का मामला
🔳कंरट व अन्य बिंदुओं पर शुरु हुई जांच
🔳घायल का किया जा रहा हल्द्वानी में उपचार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
हाइटेंशन लाइन के समीप कार्य कर रहे युवक के छिटकर गिरने के मामले में विद्युत विभाग ने जांच तेज कर दी है। एसडीओ मनोज तिवारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। एसडीओ के अनुसार लाइन बंद होने के बावजूद युवक के गिरने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।
बीते मंगलवार को छड़ा क्षेत्र में हाइटेंशन लाइन के समीप कार्य कर रहा थुआ ब्लाक ताड़ीखेत निवासी प्रेम टम्टा जोरदार झटके के साथ छिटक गया। प्रेम को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। घटना से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। हरकत में आए विद्युत विभाग के एसडीओ मनोज तिवारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आवश्यक जानकारियां जुटाई। एसडीओ मनोज तिवारी के अनुसार युवक के छिटकने की घटना की जांच की जा रही है। लाइन बंद होने के बावजूद कंरट समेत अन्य बिंदुओं पर जांच होगी। इधर घटना में घायल हुए प्रेम हल्द्वानी में उपचारत है।




