🔳बदहाल हाइवे पर आवाजाही बनी खतरनाक
🔳रातीघाट क्षेत्र में ट्रक चालक व उसके साथी ने घंटे भर की मशक्कत
🔳बड़े बड़े गड्डो से वाहनों में आए दिन आ रही तकनीकी खराबी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर अनगिनत गड्ढे परेशानी का सबब बन चुके हैं। एनएच प्रशासन की अनदेखी से परेशान वाहन चालक गड्डे भरने में जुटे हैं। रातीघाट क्षेत्र में बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहे वाहन चालक ने गड्डे भर एनएच प्रशासन को आइना दिखाया।
कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन बदहाली का दंश झेल रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जगह जगह गड्डे परेशानी का सबब बन चुके हैं। हाइवे पर आवाजाही करने वाले वाहन चालक अब गड्डे भरने को मजबूर हो चुके हैं। रातीघाट क्षेत्र में हाइवे की हालत लंबे समय से खस्ताहाल है बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। बुधवार को बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहे ट्रक के चालक गोविन्द सिंह व साथी सलमान ने रातीघाट क्षेत्र में वाहन हाइवे किनारे खड़ा कर गड्डो पर मिट्टी व पत्थर भरे। परेशानी का सबब बन चुके गड्डो पर एक घंटे तक मिट्टी व पत्थर भरे एनएच प्रशासन को आइना दिखाया। आवाजाही कर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी गोविन्द व सलमान की मदद की। एनएच प्रशासन की अनदेखी पर वाहन चालकों ने गहरी नाराजगी भी जताई। आरोप लगाया की हाइवे के खस्ताहाल होने से वाहनों में तकनीकी खराबी आ रही है। जिससे काफि आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है पर एनएच प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।




