🔳 अभिभावकों, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
🔳 विज्ञान विषय में प्रदेश टाॅपर ने प्राप्त किए शत प्रतिशत अंक
🔳 समिति संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में बना रही दक्ष
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

जीआइसी खैरना में तैनात शिक्षिका को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने पर विभिन्न संगठनों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है। प्रदेश की वरीयता सूची में दूसरे स्थान पर रहने वाली मेधावी भूमिका के विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर शिक्षिका को सम्मानित किया गया है।
जीआइसी खैरना की झोली में एक और खुशखबरी आई है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली भूमिका जलाल के विज्ञान विषय में सौ में से सौ अंक प्राप्त करने पर विज्ञान विषय की अध्यापिका वर्षा गहतोड़ी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। दो वर्ष पूर्व जीआइसी खैरना में तैनाती के बाद शिक्षिका वर्षा ने सिमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। परिणाम स्वरुप भूमिका ने विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षिका वर्षा के अनुसार भविष्य में भी बेहतर परिणाम देने का प्रयास किया जाएगा। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह, संजय बिष्ट, दीवान सिंह, गौरव पंत, विवेक पंत, देवेश कांडपाल, दीपक पांडे समेत तमाम व्यापारियों व अभिभावकों ने शिक्षिका को सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त की है।