🔳 गांव के रास्ते व सिंचाई नहर के नहीं बदले हालात
🔳 सिंचाई से वंचित होने से कृषि भूमि होने लगी बंजर
🔳 आरटीआई कार्यकर्ता ने सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
🔳 आज तक सुध न लिए जाने पर जताई गहरी नाराजगी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट गांव के आरटीआई कार्यकर्ता ने चार वर्ष पूर्व आपदा से ध्वस्त गांव के रास्ते व सिंचाई नहरों की आज तक सुध न लिए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर दर्ज करा मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप लगाया की सिंचाई सुविधा उपलब्ध न होने से कृषि भूमि बंजर हो चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही।
वर्ष 2021 में आपदा से सरकारी परिसंपत्तियों के साथ ही गांवों के लोगों को भारी नुकसान पहुंचा। बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा गांव के रास्तों व सिंचाई नहरों की आज तक सुध न लिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा बताया है की चार वर्ष पूर्व आपदा से ध्वस्त हुए गांव के रास्ते आज भी जस के तस है। गांवों के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। सिंचाई नहर आज भी बदहाल पड़ी है जिस कारण सब्जी उत्पादक गांव में कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। खेतीबाड़ी चौपट होने से गांव के लोगों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ते जा रही है। आरोप लगाया की विभागीय अधिकारियों ने आज तक निरीक्षण तक की जहमत नहीं उठाई है। आरटीआई कार्यकर्ता ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!