🔳 मवेशियों को निवाला बनाए जाने से पशुपालक परेशान
🔳 खेतीबाड़ी के बाद अब पशुपालन पर भी मंडराया संकट
🔳 बंदरों के उत्पात से गांवों के लोग परेशान
🔳 कटखने बंदरों के हमले में महिलाएं पुरुष व बच्चे हो चुके घायल
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी के गांवों में गुलदार तथा बंदरों के बढ़ते आंतक से दहशत का माहौल बना हुआ है। आए दिन मवेशियों के मारे जाने से पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है जबकि बंदरों ने लोगों का जीना दुश्वार कर डाला है। पूर्व में तमाम गांवों के लोगों को कटखने बंदर घायल तक कर चुके हैं बावजूद वन विभाग की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। ग्रामीणों ने वन विभाग पर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित बाजार व आसपास के गांवों में कटखने बंदरों का आंतक बढ़ने से व्यापारी व स्थानीय लोग परेशान है। बंदरों के घरों व दुकानों से सामान उठा ले जाने लोगों को काफि नुकसान उठाना पड़ रहा है। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने कोसी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को पत्र भेज बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग उठाई है। गरमपानी, खैरना, रातीघाट, मल्लाकोट व तल्ला कोट समेत आसपास के तमाम गांव में भी बंदरो का आंतक सिर चढ़कर बोल रहा है। किसान कृपाल सिंह मेहरा के अनुसार बंदरों खेतों में उपज को भी चौपट कर दे रहे जिस कारण गांवों में बड़े पैमाने पर खेत बंजर होते जा रहे हैं। गुलदार की घुसपैठ से भी गांवों में दहशत बनी हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी ने बताया की जिनौली, फडिका, खलाड, पांगकटारा, गैरखेत गांव में गुलदार के आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से अनहोनी का अंदेशा बना हुआ है। बीडीसी सदस्य व ग्रामीणों ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाने को पिंजरा लगाने जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!