🔳 मोतियाबिंद से ग्रसित 14 बुजुर्गो का होगा निशुल्क आपरेशन
🔳 टूनाकोट गांव में शीला अस्पताल के तत्वावधान में लगा शिविर
🔳 नेत्र विशेषज्ञ ने लोगों को बताए आंखों के देखभाल के तरीके
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
भुजान रिची मोटर मार्ग पर स्थित टूनाकोट गांव में लगे नेत्र शिविर में कई ग्रामीणों के आंखों की जांच की गई। 14 ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पर आपरेशन के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को आंखों की देखभाल के विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
टूनाकोट गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में शीला अस्पताल के तत्वावधान में लगे विशेष नेत्र शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान नवीन मेहरा व भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री सुनील मेहरा ने संयुक्त रुप से किया। वक्ताओं ने कहा की ऐसे शिवरों से गांव के लोग लाभान्वित होते हैं। उन्होंने गांव में शिविर लगाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। शिविर में टूनाकोट तथा आसपास के तिपोला, कोटिला, बगवान, सालीखेत गांवों से पहुंचे सत्तर ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। नेत्र विशेषज्ञ डा. इलशिवा मशीह ने ग्रामीणों को आंखों की देखभाल की जानकारी के साथ ही समय समय पर जांच करवाने का आह्वान किया। शिविर में पहुंचे 14 ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें शीला अस्पताल रेफर किया गया जहां पर सभी का निःशुल्क आपरेशन किया जाएगा। शिविर के दौरान अस्पताल से पहुंचे सोनू आर्या, गोपाल सिंह आदि ने भी सहयोग किया।




