🔳 आरटीआई कार्यकर्ता ने लगाया बड़े घोटाले का आरोप
🔳 मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई पुरजोर मांग
🔳 बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की भी लगाई गुहार
🔳 खेतीबाड़ी को पहुंच रहे नुकसान पर जताई चिंता
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता ने स्ट्रीट लाइटों में बड़े घपले का आरोप लगा जांच की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है‌ आरोप लगाया की जहां पूर्व से लाइटें लग चुकी है बार बार वहीं लाइटें स्थापित कर दिया जा रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता ने गांव में बंदरों के आंतक से निजात दिलाने को भी सीएम पोर्टल पर गुहार लगाई है।
आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा स्ट्रीट लाइटों के वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा जांच की मांग उठा दी है। सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा बताया है की बेतालघाट ब्लॉक में स्ट्रीट लाइटों के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है। पूर्व में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब होती जा रही है जिन स्थानों पर पूर्व में ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी है वहां दोबारा लाईटें स्थापित की जा रही जबकि सार्वजनिक स्थानों पर लाइटें नहीं लगाई जा रही। आरटीआई कार्यकर्ता ने गांवों में बंदरों के आंतक से चौपट होती खेती को बचाने के लिए पिंजरा लगाए जाने की भी मांग सीएम पोर्टल पर दर्ज करवाई है।

error: Content is protected !!