🔳 ग्रामीणों ने सरपंच व पटवारी को भेजा शिकायती पत्र
🔳 घोड़ियां हल्सों रोड पर खतरा बढ़ने का भी जताया अंदेशा
🔳 मामले में कार्रवाई कर खदान बंद कराने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से घोड़ियां हल्सों गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर वन पंचायत भूमि पर खदान से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने राजस्व उपनिरीक्षक व सरपंच को शिकायती पत्र भेज मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। अंदेशा जताया है की लगातार खदान से वन पंचायत व मोटर मार्ग पर भविष्य में खतरा बढ़ सकता है।
घोड़ियां हल्सों गांव निवासी रणजीत सिंह व संतोष कुमार ने राजस्व उपनिरीक्षक व सरपंच को शिकायती पत्र भेज बताया है की गांव की रोड पर किलोमीटर एक से तीन के बीच बड़े पैमाने पर अवैध खदान किया जा रहा है। वन पंचायत क्षेत्र में बनी दीवार गिराने के साथ ही खदान कर बड़े बड़े बोल्डर गिराए जा रहे हैं। लगातार खदान से अनहोनी का खतरा भी बढ़ने लगा है वहीं वन पंचायत की भूमि को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने भविष्य में खदान वाली जगह से भूस्खलन का खतरा बढ़ने का अंदेशा भी जताया है। मामले में तत्काल कार्रवाई कर खदान पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है। ग्राम प्रधान गणेश चंद्र के अनुसार शिकायतकर्ता मिलीभगत का आरोप भी लगा रहे हैं। मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। सरपंच चारु भंडारी के अनुसार शिकायत मिली है। राजस्व उपनिरीक्षक को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

error: Content is protected !!