🔳 उत्पादन पर भी पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव
🔳 जैविक खेती की ओर ध्यान देने का किया गया आह्वान
🔳 सेन्ट्रल हिमालयन इनवायरमेंट एसोशिएशन के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
🔳 जागरुकता कार्यक्रम में किसानों से साझा की गई महत्वपूर्ण जानकारियां
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

समीपवर्ती बजीना व ख्यूशालकोट गांव में दो दिवसीय ग्राम स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम के तहत किसानों को कई अहम जानकारियां दी गई। सेन्ट्रल हिमालयन इनवायरमेंट एसोशिएशन (चिया) नैनीताल के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को वर्तमान में प्रचलित किटनाशको व रसायनिक खादों से खेती को पहुंच रहे नुकसान के बारे में बताया।
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के बजीना व ख्यूशालकोट गांव में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा की दोनों ही गांवों में यूएनडीपी के वित्तीय सहयोग से जलवायु सहिष्णु कृषि व आजिविका पर आधारित परियोजना संचालित की जा रही है। परियोजना के तहत चयनित ग्रामों को आदर्श ग्राम के रुप में विकसित किया जाना है। परियोजना समन्वयक कुंदन सिंह बिष्ट ने सेन्ट्रल हिमालयन इनवायरमेंट एसोशिएशन के कार्यों व परियोजना से संबंधित गतिविधियों को साझा किया। परियोजना सहायक डा. फलक सिद्दिकी ने किसानों से जैविक खेती के तौर तरीके बता जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। बताया की वर्तमान में प्रचलित किटनाशको व रसायनिक खादों से खेती की उर्वरा शक्ति व उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उत्पादन कम होने से किसानों की आर्थिकी भी कमजोर होती जा रही है। महिला किसानों को भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान फिल्ड सहायक मनीषा पंत, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, सरपंच अनूप सिंह करायत, नवीन चंद्र, गोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह करायत समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!