🔳 विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में किए कार्यों को किया याद
🔳 राजकीय शिक्षक संघ बेतालघाट द्वितीय के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
🔳 सेवानिवृत्त शिक्षकों ने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए आभार व्यक्त
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित संकुल संसाधन केंद्र रातीघाट में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ। सेवानिवृत्त शिक्षकों व शिक्षिकाओं के कार्यकाल की सराहना की गई साथ ही विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में शिक्षकों के प्रयासों को भी सराहा गया।
रातीघाट स्थित सीआरसी सभागार राजकीय शिक्षक संघ बेतालघाट द्वितीय के तत्वावधान में हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल व मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक नसरीन, मंजू देवी, आरती कपिल, महजबीन, हेमा सुयाल, मीना आर्या, रामपाल सिंह यादव, गौरव जलाल, प्रदीप आर्या को स्मृति चिह्न व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों के कार्यकाल की सराहना की गई। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा की भविष्य में शिक्षकों के अनुभवों का लाभ विद्यालय हितों के लिए लिया जाएगा। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला मंत्री बंशीधर कांडपाल, जिला कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र, संरक्षक नंद राम, इंद्र सिंह रावत, गिरीश टम्टा, नीतू, देवेंद्र रावत, उपासना,चौधरी, मीनू लोहमी, कमलेश कुमार, प्रमोद आर्या आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!