🔳 पांच घंटे तक अभियान चलाकर किया गंदगी का निस्तारण
🔳 रास्ते में आए दिन गंदगी डालें जाने पर जताई नाराजगी
🔳 गंदगी डालने वालों के खिलाफ उठाई कार्रवाई की मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जीवनदायिनी कोसी व उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के संगम पर स्थित मोक्ष धाम को जाने वाले रास्ते पर आए दिन गंदगी डालें जाने से परेशान टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी का निस्तारण किया। पांच घंटे तक चले अभियान के बाद रास्ते के साफ सुथरा कर दिया गया यूनियन पदाधिकारियों ने रास्ते में गंदगी डाल आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।
खैरना स्थित मोक्ष धाम में आसपास के तमाम गांवों से लोग अंत्येष्टि को पहुंचते हैं। समीप ही सोमवारी आश्रम होने से क्षेत्र का महत्व काफि अधिक है पर आए दिन मोक्ष धाम के रास्ते पर अराजक तत्व दुकानों की गंदगी डाल जा रहे हैं। गंदगी के ढेर लगने से अंत्येष्टि को पहुंचने वाले लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन के निर्देश पर जिला पंचायत भी कई बार सफाई करवा चुका है बावजूद आए दिन गंदगी डाल दी जा रही है। मंगलवार को टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी की अगुवाई में यूनियन सदस्यों ने मोक्ष धाम के रास्ते पर विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी का निस्तारण किया। यूनियन सदस्यों घंटों तक अभियान में जुटे रहे। बाद में पानी से रास्ते की धुलाई कर व्यवस्था दुरुस्त की गई। सदस्यों ने एक स्वर में गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। इस दौरान बचें सिंह, पवन बुधलाकोटी, किशोर, करन, लक्ष्मण समेत तमाम सदस्य मौजूद रहे।
