🔳 ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 समान नागरिक संहिता की विस्तार से दी गई जानकारी
🔳 एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
राज्य में समान नागरिक संहिता लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट में हुए कार्यक्रम में शतप्रतिशत यूसीसी पंजीकरण कराने पर जोर दिया गया। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने विभागीय अधिकारियों को पंचायतवार शिविर लगाकर पंजीकरण के निर्देश दिए।
मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता के लागू होने से विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशन, गोद लेने, भरण पोषण, सम्पत्ति तथा उत्तराधिकार आदि मामलों में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की व्यवस्था की गई है। पात्र व्यक्तियों से यूसीसी के तहत अनिवार्य रुप से पंजीकरण कराने की अपील की गई।एसडीएम मोनिका ने कहा कि सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करके राज्य में एक समान न्याय की व्यवस्था की है। यूसीसी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून लाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प को धरातल पर उतारा है। इस दौरान बीडीओ पंकज जोशी, ग्राम प्रधान रोपा दीपक रैखाडी, प्रधान तिवाडी गांव हिमांशु जोशी, प्रधान मल्ला गांव शीला बधानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, आंनद रावत, चंपा जलाल, जानकी लोहिया, अखिलेश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
