◾ पुल पर सेल्फी व नदी में प्रवेश हुआ प्रतिबंधित
◾ आईजी कुमाऊं व एसएसपी नैनीताल ने किया निरीक्षण, मातहतों को दिए दिशा निर्देश
◾मंदिर प्रबंधन समिति से भी मांगे गए सुझाव
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कैंची धाम में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज हो गई है। आईजी कुमाऊं नीलेश आंनद भरणे व एसएसपी पंकज भट्ट ने मातहतों के साथ कैंची धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंदिर प्रबंधन के साथ वार्ता कर तमाम मुद्दों पर चर्चा की।
बुधवार को आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे तथा एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट कैंची धाम पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर प्रबंधन से तमाम बिंदुओं पर वार्ता की। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रदीप साह भय्यू ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं की जानकारी दी। आईजी कुमाऊं निलेश आंनद भरणे ने मंदिर प्रबंधन को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अनुसार मंदिर के समीप बहने वाली उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में आवाजाही प्रतिबंधित की जा चुकी है। वही मंदिर को जाने वाले पुल पर बैरिकेड लगाकर आवाजाही करवाई जाएगी। पुल पर सेल्फी लेने पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है साथ ही हाईवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहें इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसमें तीन अस्थाई पार्किंग चिन्हित की गई हैं। सैनिटोरियम रोड तथा भवाली रामलीला मैदान व हाईवे पर भवाली के समीप पेट्रोल पंप के पास अस्थाई पार्किंग तैयार कर वहां से मंदिर तक शटल सेवा संचालित की जाएगी। भीड़ बढ़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान सीओ नितिन लोहनी, कोतवाली भवाली उमेश मलिक, चौकी इंचार्ज खैरना दिलीप कुमार, चौकी इंचार्ज कैंची कृष्णा गिरी, गिरीश टम्टा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।
