◾ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर
◾ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खीनापानी क्षेत्र की घटना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खीनापानी क्षेत्र में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सीएचसी सुयालबाडी़ में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के स्वजनों को भेज दी है।
छानी गांव (सोमेश्वर) निवासी पंकज तथा गुरुड़ा, पो – चनौदा(सोमेश्वर) निवासी सूरज बोरा स्कूटी यूके 01 सी 9738 से हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर रवाना हुए। दोनों अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खीनापानी क्षेत्र के समीप पहुंचे ही थे की एकाएक वह संतुलन खो बैठे नतीजतन स्कूटी असंतुलित होकर हाईवे से सटी चट्टान से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर क्वारब पुलिस प्रभारी बालकृष्ण आर्या मय टीम मौके पर पहुंचे। दो घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से सीएचसी सुयालबाडी़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया। बेहतर उपचार के लिए दोनों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया हादसे की सूचना घायलों के स्वजनों को भी भेज दी गई है।
