🔳 पंजीकरण व सदस्यता अभियान का हुआ श्रीगणेश
🔳 संभावित दावेदार करने लगे विभिन्न पदों की दावेदारी
🔳 इंटरनेट प्लेटफॉर्म को बनाया दावेदारी का जरिया
🔳 31अगस्त को होने वाली बैठक में तस्वीर होगी साफ
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

पंचायत चुनाव के बाद अब बेतालघाट में व्यापार मंडल चुनाव से माहौल गरमा गया है। अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए कई व्यापारी इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर दावेदारी ठोक रहे हैं। ऐसे में चुनाव रोमांचक होने की उम्मीद बढ़ गई है हालांकि वर्तमान में नए व्यापारियों का पंजीकरण व नवीनीकरण का कार्य तेज हो गया है। प्रदेश संगठन महामंत्री शेखर दानी के अनुसार 31अगस्त को होने वाली बैठक में नई कार्यकारिणी गठन को चर्चा की जाएगी।
बेतालघाट बाजार की व्यापारिक ईकाई देवभूमि व्यापार मंडल से संबद्ध है। इस वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही बाजार में गतिविधियां तेज हो गई है। नए व्यापारियों का पंजीकरण व सदस्यता अभियान का श्रीगणेश हो चुका है। संगठन से जुड़े पदाधिकारी अभियान में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। नई कार्यकारिणी गठन की सुगबुगाहट के साथ ही दावेदारों ने भी दावेदारी भी शुरु कर दी है। अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए दावेदारों ने इंटरनेट प्लेटफॉर्म का सहारा लेना शुरु कर दिया है। एक एक कर नए दावेदार अपनी दावेदार प्रस्तुत कर रहे है तो कुछ व्यापारी सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों के चयन के पक्ष में है। पंचायत चुनाव के दौरान परिणाम के दिन तथा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के समय सामने आई तस्वीर से एक बार फिर चुनावी माहौल को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गरमा गया है। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री शेखर दानी ने कहा की। शांतिपूर्ण ढंग से चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। 31 अगस्त को होने वाली बैठक में स्थित काफि हद तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल सदस्यता व पंजीकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!