🔳 चुनाव के दौरान हुए गोलीकांड की घटना से सख्त हुआ प्रशासन
🔳 उपजिलाधिकारी ने मुख्यालय के आसपास लागू की धारा 163
🔳 आपराधिक व असमाजिक तत्वों पर रहेगी निगरानी
🔳 जूलूस, भाषण व नारेबाजी रहेगी प्रतिबंधित, उल्लघंन पर होगी कार्रवाई
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए गोलीकांड के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह में भी बबाल का साया मंडराने का अंदेशा है। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार ब्लाक मुख्यालय परिसर के दो सौ मीटर दायरे में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर समुचित पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं।
बेतालघाट की राजनीति के इतिहास में गोलीकांड की घटना काले अध्याय के रुप में दर्ज हो चुकी है। प्रमुख चुनाव के दिन ब्लॉक परिसर के बाहर हुई अराजकता व ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई। घटना में एक व्यक्ति तीन गोली लगने से गंभीर रुप से घायल भी हो गया। राजनीति को कलंकित कर देने वाली घटना ने पंचायत राजनीति में दखल रखने वाले लोगों को भी झकझोर कर रख दिया। एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने फायरिंग व अराजकता करने वाले नौ आरोपितों को गिरफ्तारी भी कर लिया है। 16 आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया पर अभी सात आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर है। गोलीकांड की घटना के बाद अब 29 अगस्त यानि शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय में होने वाले ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। उपजिलाधिकारी मोनिका ने ब्लाक मुख्यालय के आसपास दो सौ मीटर दायरे में धारा 163 लागू कर असमाजिक व आपराधिक तत्वों के खिलाफ शिंकजा कस निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं यही नहीं चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती को पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ब्लॉक परिसर में दो सौ मीटर दायरे में भाषण, नारेबाजी व जूलूस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया की नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!