🔳जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए ग्रामीण
🔳लगातार झाड़ी निस्तारण की मांग उठने के बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳दुर्घटना का लगातार बढ़ते ही जा रहा खतरा
🔳जल्द निस्तारण न किए जाने पर आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने वाले अधिकांश मोटर मार्ग झाड़ियों से पटे है बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। यात्री व वाहन चालक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं पर झाड़ियों का निस्तारण नहीं किया जा रहा। क्षेत्रवासियों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही किए जाने का आरोप लगाया है।
सड़कें गांवों को मुख्य धारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण मानी जाती है पर ग्रामीण सड़कें अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो चुकी है। बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने को लाखों करोड़ों रुपये के बजट से तैयार की गई महत्वपूर्ण सड़कों पर बड़ी बड़ी झाड़ियां अफसरों की अनदेखी की हकीकत बयां कर रही है। कई बार महत्वपूर्ण बैठकों में तक पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण झाड़ी कटान की मांग उठा चुके हैं पर अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। सड़कों पर बड़ी बड़ी झाड़ियां से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है वहीं सड़कों के किनारे झाड़ियों के बीच जंगली जानवरों के छिपे बैठे होने का खतरा भी बढ़ गया है पर सुध नहीं ली जा रही। लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। ग्राम प्रधान शेखर दानी, कृपाल सिंह मेहरा, गजेन्द्र सिंह नेगी, गोविन्द सिंह, पंकज नेगी, कुबेर सिंह जीना, हरीश कुमार आदि ने मोटर मार्गों पर उग चुकी बड़ी बड़ी झाड़ियों के निस्तारण की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!